Posts

Showing posts with the label hp cabinet meeting

नरेगा में काम करने वालों के लिए लाभकारी जानकारी

Image
 हिमाचल प्रदेश सरकार ने नरेगा में काम कर रहे लोगों को जिनके 90 दिन का काम नरेगा में हो गया है कामगार बोर्ड में रजिस्टर होने पर 13 योजनाओं का लाभ लेंगे, उनमें जिन लोगों के एक साल में 90 दिन हो गए हैं, और कामगार बोर्ड में रजिस्टर हो गए हैं उनके बच्चों को पहली से आठवीं तक 8400 रुपए, 9th से 12th तक 12000, स्नातक के लिए 36000, एम् ए तक के लिए 60000, दो वर्ष के कोर्स के लिए 48000, तीन वर्ष के कोर्स के लिए 60000, मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एक लाख बीस हजार रूपए हर वर्ष दो बच्चों की पढ़ाई करने के लिए हिमाचल सरकार काम गार बोर्ड के अंतर्गत दे रही है, दो बच्चों की शादी के लिए 51000 रुपए नरेगा में कामगारों को दे रही है चाहे लड़का हो या लड़की, इसमें सिर्फ 90 दिन का काम करने पर कामगार बोर्ड में रजिस्टर होने के उपरांत हिमाचल सरकार ने बहुत सहरानिय कदम गरीब नरेगा में काम करने वाले लोगों के हक में उठाया है जितने भी लोग नरेगा में काम कर रहे हैं वह अपना पंजीकरण करवा कर 13 योजनाओं का लाभ उठाएं...13 योजनाएं नीचे विस्तृत रूप से कार्ड में देखें ....

स्कॉलरशिप के लिए जल्दी करें आवेदन।

Image
  अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रवृत्ति के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक के पात्र विद्यार्थियों के दस्तावेज मांगे हैं। स्कूलों के सभी पात्र विद्यार्थियों को 31 जुलाई तक अपने-अपने स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, आय प्रमाण पत्र, फोटो, चालू मोबाइल नबंर जमा करवाने होंगे। यह छात्रवृत्ति केंद्र सरकार की ओर से पिछड़े, आरक्षित वर्ग एससी, एसटी और विद्यार्थियों को कक्षा के अनुरूप प्रतिवर्ष 3,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। वर्तमान समय में स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।

हिमाचल कैबिनेट के अहम फैसले

 Hp कैबिनेट बैठक में सरकारी स्कूलों में नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी करने की भी मंजूरी आज हिमाचल कैबिनेट द्वारा  दी गई। और साथ ही  बैठक में शिक्षा विभाग में 8000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती करने को भी स्वीकृति दी गई है।भर्ती में चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर और शेष चार हजार पद आवेदनों के आधार पर एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटियों के माध्यम से भरे जाएंगे।