पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित युवक मंडल बड़ीधार ने किया पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित युवक मंडल बड़ीधार ने किया पौधारोपण। कुल्लू : निरमंड क्षेत्र के निकटवर्ती अर्सू में रविवार को टिकरी कैंची के साथ लगते वन क्षेत्र में जनहित युवक मंडल (बड़ीधार) चोरुंडवार के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सदेंश दिया गया। साथ ही पौधारोपण कर उसके बड़े होने तक रक्षा करने का संकल्प लिया। जनहित युवक मंडल के प्रधान सुशील अभिलाषी ने बताया कि इन दिनों प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने क्षेत्रों में कम से कम एक एक पौधरोपण कर यह पुनीत कार्य करें। ऑक्सीजन की कमी देखते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा। साथ ही जनहित युवक मंडल के सचिव टैक सिंह ने बताया कि बढ़ती आबादी, औद्योगिक विकास की आपाधापी ने पर्यावरण को काफी नुकसान किया है। हमें अपनी सांसों को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना बहुत ही जरूरी है। पेड़ों के बिना मनुष्य का कोई भी अस्तित्व नहीं है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कोषाध्यक्ष गुरदयाल ने बताया कि पेड़ों की धड़ाधड़ कटाई ने पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ा है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को जागरूक होना होग